ChhattisgarhRegion

प्रधानमंत्री आवास की राशि लेकर निर्माण नहीं करने वालों पर होगी कार्यवाही

Share

कांकेर। नगर पालिका परिषद कांकेर अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत राशि प्राप्त करने के बाद भी मकान निर्माण शुरू नहीं करने अथवा निर्माण कार्य अधूरा छोडऩे वाले हितग्राहियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी मुख्य नगरपालिका अधिकारी पवन मेरिया द्वारा दी गई है। ऐसे हितग्राहियों को चेतावनी जारी करते हुए उन्होंने जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूर्ण करने कहा गया है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री मेरिया ने बताया कि योजना के तहत कई हितग्राहियों को प्रथम एवं द्वितीय किस्त की राशि जारी की जा चुकी है, लेकिन अब तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है या निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है। शासन के निर्देशानुसार सितंबर माह के बाद योजना के तहत किसी भी हितग्राही को अगली अथवा अंतिम किस्त की राशि जारी नहीं की जाएगी तथा इसके बाद योजना का खाता बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी राशि प्राप्त करने के बाद भी आवास निर्माण नहीं कराने वाले हितग्राहियों के विरुद्ध धोखाधड़ी का प्रकरण दर्ज कराया जा सकता है। इसके साथ ही राजस्व विभाग के माध्यम से राशि की वसूली की जाएगी तथा आवश्यकता पडऩे पर भूमि एवं अन्य संपत्तियों की कुर्की की कार्रवाई भी की जाएगी। श्री मेरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराना है। कुछ हितग्राही राशि प्राप्त करने के बाद भी निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रहे हैं। उन्होंने ऐसे सभी हितग्राहियों से अपील की है कि सितंबर से पहले अपने आवास का निर्माण कार्य पूर्ण करा लें, इसके बाद किसी भी प्रकार की अतिरिक्त राशि जारी नहीं की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button