Chhattisgarh
संपत्तिकर पर छूट का अंतिम मौका, आज भुगतान करने पर मिलेगा 6.25% तक का लाभ

रायपुर नगर निगम ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान करने वाले करदाताओं के लिए 6.25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ लेने की अंतिम तिथि 30 जून तय की है। नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर राजस्व विभाग ने निर्धारित लक्ष्य से अधिक वसूली करते हुए एक ही दिन में 1,070 संपत्तियों से 1 करोड़ 55 लाख 63 हजार 119 रुपये का राजस्व संग्रह किया। विभिन्न जोनों में व्यापक स्तर पर टैक्स वसूली की गई, वहीं आयुक्त ने सभी व्यावसायिक संपत्तियों की जांच कर सही टैक्स निर्धारण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से अपील की है कि वे 30 जून तक संपत्तिकर का पूर्ण भुगतान कर 6.25 प्रतिशत तक की छूट का लाभ जरूर उठाएं।







