Chhattisgarh

बस्तर को मिला नया आईजी बद्रीनारायण मीणा संभालेंगे कमान, सुंदरराज पी बने NIA में IG

Share

छत्तीसगढ़ सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बद्रीनारायण मीणा को बस्तर रेंज का नया पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) नियुक्त किया है। गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, वर्तमान में पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर में पदस्थ मीणा को आगामी आदेश तक बस्तर रेंज, जगदलपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। यह नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब पूर्व बस्तर आईजी सुंदरराज पी को राष्ट्रीय जांच एजेंसी में इंस्पेक्टर जनरल (आईजी) पद पर नियुक्त किया गया है। बस्तर नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यह पद बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। सुंदरराज पी अपने कार्यकाल में नक्सल विरोधी अभियानों, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने, आत्मसमर्पण नीति को बढ़ावा देने और दूरस्थ इलाकों में सुरक्षा बलों की पहुंच बढ़ाने के लिए जाने जाते रहे हैं। अब बद्रीनारायण मीणा बस्तर में कानून-व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी चुनौतियों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button