Chhattisgarh

भजन, संगीत और उत्साह का मिलन, रायपुर में पहली बार खास संगीत सभा

Share

रायपुर में भक्ति, संगीत और सामुदायिक जुड़ाव का अनोखा आयोजन ‘भजन जेमिंग’ होने जा रहा है। 28 जून रविवार को विधानसभा रोड स्थित अंबुजा मॉल के सामने ‘द वाहे बैंक्वेट्स एंड रिजॉर्ट्स’ में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में इंदौर के 12 सदस्यों वाले बैंड ‘कृष्ण संसार’ की खास प्रस्तुति होगी। इस आयोजन का उद्देश्य भजन संगीत को आधुनिक अंदाज में लोगों तक पहुंचाना और परिवारों व समुदायों को एक साथ जोड़ना है। ‘भजन जेमिंग’ में लाइव परफॉर्मेंस, आध्यात्मिक माहौल और सामूहिक उत्सव के जरिए लोगों को सकारात्मक अनुभव देने की कोशिश की जाएगी। यह कार्यक्रम सांस्कृतिक मूल्यों को बढ़ावा देने के साथ लोगों के बीच आपसी जुड़ाव और खुशी का माहौल बनाने का प्रयास करेगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button