ChhattisgarhCrime

12 घंटे के अंदर तीन शव मिलने से मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

Share

रायपुर। राजधानी रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र में पिछले 12 घंटों के भीतर तीन अलग-अलग स्थानों पर शव मिलने से सनसनी फैल गई है। खमतराई थाना और पुरानी बस्ती थाना क्षेत्रों में सामने आए। शुरुआती जांच में सभी मामलों में हत्या की आशंका जताई जा रही है।
खमतराई थाने के WRS कॉलोनी के एक खुले मैदान में रविवार–सोमवार की दरमियानी रात एक अज्ञात युवक का शव खून से लथपथ हालत में मिला। स्थानीय लोगों ने जब शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खमतराई पुलिस ने पाया कि युवक के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान हैं और काफी मात्रा में खून फैला हुआ है।आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या भारी पत्थर से सिर पर वार कर की गई है।
मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। युवक के दाहिने हाथ पर “RK सारथी” लिखा का टैटू मिला है।
मेटल पार्क में मिला 4–5 दिन पुराना शव:
खमतराई थाने के मेटल पार्क में एक और अज्ञात युवक का शव मिला है। जो चार से पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। शव सड़-गल चुकी थी। इससे उसकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। इस शव के शरीर पर “चांदनी” नाम का टैटू पाया गया है। पुलिस इसे भी हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
भाठागांव में रिंग रोड किनारे मिला युवक का शव:
तीसरा मामला पुरानी बस्ती थाने के भाठागांव इलाके में रिंग रोड किनारे सामने आया है। जहां एक शव मिलने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
एक ही दिन तीन शव मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच तेज कर दी है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि शवों की पहचान और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button