Chhattisgarh

सड़क पर खड़ा ट्रक बना मौत का कारण, बाइक सवार तीन युवकों ने गंवाई जान

Share

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा प्रतापपुर थाना क्षेत्र में उस समय हुआ जब एक ही बाइक पर सवार चार युवक सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराए। जानकारी के अनुसार, ट्रक चालक ने पहले एक कार को टक्कर मारी थी और इसके बाद ट्रक को सड़क पर ही छोड़कर फरार हो गया। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहे युवक खड़े ट्रक को नहीं देख सके और सीधे उससे भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीन युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चौथे युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना की खबर फैलते ही शिवपुर क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रक में आग लगा दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button