Chhattisgarh

पत्रकार हत्याकांड में गवाहों पर दबाव का आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

Share

Bijapur district के चर्चित पत्रकार Mukesh Chandrakar हत्याकांड में गवाहों को प्रभावित करने और उनके बयान बदलवाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पत्रकार चेतन कापेवार और पवन दुर्गम ने पुलिस अधीक्षक को लिखित शिकायत सौंपकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि मामले के प्रमुख गवाहों को धन और अन्य प्रलोभन देकर उनके बयान बदलवाने का प्रयास किया जा रहा है। आरोप है कि बीजापुर निवासी सुनील मर्सकोले ने मुख्य आरोपी Suresh Chandrakar के पक्ष में बयान देने के बदले एक लाख रुपये का प्रलोभन दिया। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि इस तरह की कोशिशें न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने और जांच में बाधा डालने का प्रयास हैं। उन्होंने गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र कुमार यादव ने कहा है कि शिकायत की जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि जनवरी 2025 में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले में सड़क ठेकेदार सुरेश चंद्राकर समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था और मामले की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button