राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का मध्य प्रदेश दौरा शुरू, योग दिवस और दीक्षांत समारोह में लेंगी भाग

भोपाल। Droupadi Murmu आज से पांच दिवसीय मध्य प्रदेश दौरे पर रहेंगी। इस दौरान वे Indore, Betul, Omkareshwar Temple, Jabalpur, Gwalior और Kuno National Park में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगी। दौरे के पहले दिन बैतूल में ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा आयोजित ‘एम्पावरमेंट ऑफ ट्राइबल सोसायटी बाय स्पिरिचुअल अवेकनिंग’ कार्यक्रम में भाग लेंगी। 19 जून को अंतरराष्ट्रीय सिकल सेल दिवस के अवसर पर ओंकारेश्वर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी, जबकि 20 जून को जबलपुर पहुंचेंगी। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में हिस्सा लेने के साथ ही Rani Durgavati Vishwavidyalaya के 36वें दीक्षांत समारोह में भी सहभागिता करेंगी। 22 जून को कूनो नेशनल पार्क का भ्रमण करने के बाद ग्वालियर से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगी। राष्ट्रपति के इस दौरे को लेकर राज्य सरकार ने विभिन्न स्थानों पर मंत्रियों को ‘मिनिस्टर-इन-वेटिंग’ नियुक्त किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर स्वागत और विदाई की जिम्मेदारियां तय कर दी हैं।







