Chhattisgarh

71 वर्षों बाद खरतरगच्छ समुदाय को मिलेगा नया आचार्य, रायपुर में 16, 17, 18 को ऐतिहासिक पदारोहण महोत्सव

Share

रायपुर। राजधानी रायपुर में 16 से 18 जून 2026 तक बूढ़ापारा स्थित इंडोर स्टेडियम में तीन दिवसीय आचार्य पदारोहण, सहस्रावधान एवं तपस्या महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान खरतरगच्छ परंपरा के गणाधीश पन्यास प्रवर श्री विनय कुशल मुनिजी गणि महाराज का आचार्य पद पर अभिषेक किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ एवं अखिल भारतीय खरतरगच्छ संघ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा हैं।

महोत्सव समिति के अध्यक्ष सुनील पारख और महासचिव अशोक कांकरिया ने बताया कि महोत्सव में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला शामिल होने जा रहे हैं। साथ ही राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसदगण को आमंत्रित किया गए हैं। प्रचार-प्रसार समिति के अजय मालू एवं कन्हैया लूनावत ने बताया कि विनय कुशल मुनिजी ने आचार्य पद के लिए आवश्यक 442 दिनों की योगग्रहण साधना पूर्ण की है। इसके बाद विभिन्न संघों और श्रद्धालुओं की विनती पर उन्होंने समुदाय और संघ के हित में आचार्य पद स्वीकार किया।

महोत्सव के दौरान 18 जून की सुबह इंडोर स्टेडियम में भव्य समारोह आयोजित होगा। इसमें पन्यास प्रवर वीरभद्र मुनिजी महाराज (विराग मुनि) द्वारा विनय कुशल मुनिजी को “सूरी मंत्र” प्रदान किया जाएगा और उनका आचार्य पद पर पदारोहण कराया जाएगा।
इसके अलावा 17 जून को सहस्रावधान कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस अवसर पर बाल मुनि हंसभद्र मुनिजी हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में अपनी स्मरण शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। यह कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होगा।
आयोजन का जिम्मा आचार्य पदारोहण सहस्रावधान तपस्या महोत्सव समिति, सकल जैन श्री संघ छत्तीसगढ़ और अखिल भारतीय खरतरगच्छ महासंघ द्वारा संभाला जा रहा है। तीन दिवसीय इस महोत्सव में देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और जैन समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना
व्यक्त की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button