ChhattisgarhPoliticsRegion

राजधानी के प्रकाश, किशोर एग्रो के शाश्वत व गुप्ता मानसून एग्रो के संचालक राकेश के यहां ईडी की दबिश

Share

रायपुर। बहुचर्चित डीएमएफ घोटाला मामले में मंगलवार को ईडी ने राजधानी के प्रकाश सालुंगे, किशोर एग्रो के शाश्वत लुणावत के वल्लभ नगर स्थित घर तथा अंबिकापुर में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व गुप्ता मानसून एग्रो के संचालक राकेश गुप्ता के यहां दबिश दिया। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन से जुड़े सबूतों की जांच कर रही है। ईडी की इस कार्रवाई से पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत उनके समर्थकों में हड$कंप मचा हुआ है।
बता दें कि कांग्रेस शासनकाल में डीएमएफ में घोटाले का मामला सामने आया था। मामले की जांच ईडी की टीम द्वारा की जा रही है। इस संबंध में प्रदेश भर में कांग्रेसी नेताओं व कारोबारियों के खिलाफ ईडी की टीमें लगातार छापामार कार्रवाई कर रही हैं। इसी कड़ी में ईडी की टीम ने मंगलवार की सुबह सरगुजा जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राकेश गुप्ता के रिंग रोड गंगापुर के पास स्थित मानसून एग्रो एजेंसी में छापा मारा। गड़बड़ी की आशंका पर टीम द्वारा यहां दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। अब तक यह पता नहीं चल सका है कि कौन-कौन से दस्तावेज जब्त किए गए हैं। मानसून एग्रो एजेंसी से कृषि उपकरण समेत खेती किसानी से संबंधित अन्य सामानों की बिक्री की जाती है। छापामार कार्रवाई के दौरान किसी भी तरह की अनहोनी की आशंका को देखते हुए सीआरपीएफ जवानों को तैनात किया गया है। तीनों जगहों पर पांच अधिकारियों की टीम दस्तावेजों तथा अन्य रिकॉर्ड की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button