Chhattisgarh

पेड़ पर लटकी मिली वृद्ध की लाश

Share

खैरागढ़। बोड़ला गांव में नदी किनारे पेड़ पर 60 साल के वृद्ध की फांसी पर लटकी लाश मिली है। इस घटना से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान बोड़ला निवासी गोवर्धन गोंड़ के रूप में हुई है। घटना गातापार थाने की है।
जानकारी के मुताबिक, गोवर्धन गोंड़ 13 जून की दोपहर भोजन करने के बाद घर से निकले थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। ⁠परिजनों द्वारा तलाश किए जाने के बाद भी उनका पता नहीं चल सका. 14 जून को ग्रामीणों ने नदी किनारे एक पेड़ पर उनका शव लटका हुआ देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी।
⁠बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले भालू के हमले में घायल होने के बाद से उनका स्वास्थ्य खराब चल रहा था और वे मानसिक तनाव में थे। ⁠सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। .

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button