Chhattisgarh

शासकीय जमीन पर बनाया जा रहा था रिसोर्ट, कलेक्टर से शिकायत

Share

धमतरी। ग्राम बरारी की शासकीय भूमि पर अतिक्रमण कर रिसॉर्ट का निर्माण कराने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत पर कलेक्टर ने निर्माण कार्य रुकवा दिया है। गौरतलब है कि ग्राम बरारी में 70 डिसमिल शासकीय भूमि पर लगे पेड़ों की कटाई कर रिसॉर्ट निर्माण की तैयारी की जा रही थी। इसकी शिकायत मिलने के बाद कलेक्टर के निर्देश पर काम रोक दिया गया। बरारी निवासी खूबलाल ध्रुव का कहना है कि वह पिछले 40 वर्षों से इस भूमि पर काबिज है, और डुबान प्रभावित होने के कारण यहां निवास कर रहा है। उसका कहना है कि कुछ लोगों की शिकायत के बाद यह मामला सामने आया है। इसके साथ ही उसने कहा कि प्रशासन जो भी वैधानिक कार्रवाई करेगा, वह स्वीकार्य होगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button