ChhattisgarhCrime

कोयला और रेत का अवैध परिवहन करते 8 गाड़ियां जब्त

Share

सूरजपुर। खनिज विभाग ने सूरजपुर जिले में कार्रवाई करते हुए कोयला एवं रेत के अवैध परिवहन में संलिप्त वाहनों को जब्त कर संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किए हैं।
कलेक्टर रेना जमील के निर्देशानुसार खनिज विभाग, जिला स्तरीय टास्कफोर्स एवं खनिज अमले द्वारा खनन प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। 7 जून को तहसील सूरजपुर अंतर्गत ग्राम पचिरा-मानी चौक मार्ग पर विशेष जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान ग्राम बेलटिकरी के पास अवैध रूप से खनिज कोयला परिवहन करते हुए 6 मोटरसाइकिलों को पकड़ा गया। इन वाहनों से 5 टन कोयला जब्त किया गया, जिसे पुलिस थाना सूरजपुर में सुरक्षार्थ रखा गया है।
ग्राम राजापुर, हर्राटिकरा एवं आसपास के क्षेत्रों में अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 3 टिपर वाहनों के मालिकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई प्रारंभ की है।
8 जून को राजापुर रेत खदान के औचक निरीक्षण के दौरान अवैध रेत परिवहन में लगे 2 और टिपर वाहनों को जब्त किया गया। संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए जप्त वाहनों एवं खनिज सामग्री को पुलिस थाना जयनगर के सुपुर्द किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button