ChhattisgarhRegion

सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग सदस्य डॉ. प्रवीण वर्मा एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज सुबह सीजीपीएससी मुख्य परीक्षा केंद्र जे.आर. दानी शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला का निरीक्षण किया। उन्होंने केंद्र में अभ्यर्थियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेकर अधिकारियों को सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
गर्मी को देखते हुए केंद्र में कूलर, ठंडे पेयजल, ओआरएस, आवश्यक दवाइयों एवं चिकित्सा दल की व्यवस्था की गई है निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे, रोजगार अधिकारी श्री केदार पटेल तथा तहसीलदार श्री राममूर्ति दीवान उपस्थित रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button