ChhattisgarhMiscellaneous

निगम ने 15 दुकानों को किया सील

Share

जगदलपुर। नगर निगम ने सालों से किराया जमा नहीं करने वाले दुकानदारों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। निगम ने संजय बाजार की 15 दुकानों को सील कर दिया है। इस दौरान बकाया किराये के रूप में 1 लाख 42 हजार 640 रुपये की वसूली भी की है।
निगम के राजस्व सभापति संग्राम सिंह राणा के मुताबिक, निगम की 60 दुकानों पर 40 लाख रुपये का किराया बकाया है। कई दुकानदारों को बार-बार नोटिस जारी किए गए, लेकिन इसके बावजूद राशि जमा नहीं की गई। इसी के चलते आयुक्त के निर्देश पर राजस्व विभाग ने सीलिंग अभियान शुरू किया है।
अभियान के दौरान राजस्व विभाग की टीम मौके पर मौजूद थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button