ChhattisgarhRegion

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने रायपुर निवास पर किया पौधरोपण

Share

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देवेंद्र नगर, रायपुर स्थित निवास कार्यालय में विशेष पौधरोपण कार्यक्रम में एक पौधा, एक संकल्प : हरित भविष्य की ओर एक सार्थक कदम के ध्येय के साथ स्वयं पौधरोपण किया और समाज को प्रकृति संरक्षण का एक मजबूत संदेश देने का प्रयास किया।
इस अवसर पर देव ने कहा कि धरती को हरा-भरा रखना और पर्यावरण को संतुलित बनाना आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्षारोपण केवल एक गतिविधि नहीं, बल्कि हमारी भावी पीढिय़ों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से जुड़ा एक महत्वपूर्ण कदम है। श्री देव ने प्रदेश के सभी नागरिकों और युवाओं से मिलकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि हम सब मिलकर इस धरती को सुंदर और हरा-भरा बनाने का संकल्प लें और आने वाली पीढिय़ों को एक स्वच्छ, सुरक्षित और प्रदूषण मुक्त पर्यावरण सौंपने के लिए अधिक-से-अधिक संख्या में वृक्षारोपण करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button