ChhattisgarhCrimeRegion

पुलिस विभाग में 80 प्रधान आरक्षक और आरक्षकों के तबादले

Share

जांजगीर-चांपा। जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने 80 प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों का स्थानांतरण कर दिया है। स्थानांतरण आदेश के तहत ऐसे पुलिस कर्मचारियों का प्राथमिकता से तबादला किया गया है, जो तीन वर्ष अथवा उससे अधिक समय से एक ही स्थान पर पदस्थ थे। इस कदम का उद्देश्य कार्य में पारदर्शिता, दक्षता एवं प्रशासनिक संतुलन बनाए रखना है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button