Madhya Pradesh

जनपद पंचायत CEO को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, हालत गंभीर

Share

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में पंधाना जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) सुरेशचंद्र टेमने गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, बजरंग नगर चौराहे के पास वे अपनी कार से उतरकर सड़क किनारे खड़े थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि वे हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे और उनके सिर, चेहरे, जबड़े सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों और परिचितों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button