ChhattisgarhCrimeRegion
मिवान स्टील प्लांट में

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र स्थित मिवान स्टील लिमिटेड प्लांट में मंगलवार तड़के भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग इतनी विकराल थी कि उसकी ऊंची लपटें और धुएं का घना गुबार कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। घटना के बाद आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आग मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे प्लांट परिसर में लगी। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाडिय़ां मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने पहुंचते ही आग बुझाने का अभियान शुरू कर दिया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण इसे नियंत्रित करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल नुकसान का आकलन नहीं लग पाया है लेकिन कोई जनहानि नहीं हुई है।







