Chhattisgarh

स्वास्थ्य सेवाओं में मुंगेली का बड़ा मुकाम, प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिलों में शामिल

Share

मुंगेली जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए प्रदेश के उत्कृष्ट जिलों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। कभी मामूली जटिल मामलों में भी मरीजों को बड़े शहरों के अस्पतालों में रेफर करने वाला जिला चिकित्सालय आज जिले और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए भरोसे का केंद्र बन गया है। सीमित संसाधनों और विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी के बावजूद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बेहतर कार्यप्रणाली, प्रभावी प्रबंधन और सतत निगरानी के बल पर स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार किया है। कलेक्टर Kundan Kumar के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के विभिन्न कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन और 50 प्रमुख स्वास्थ्य सूचकांकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के चलते वित्तीय वर्ष 2025-26 में मुंगेली प्रदेश के सर्वश्रेष्ठ जिलों की श्रेणी में शामिल हुआ है। छत्तीसगढ़ शासन की ‘स्वास्थ्यांक’ ग्रेडिंग में जिले को ‘अचीवर्स’ श्रेणी प्राप्त हुई है, जो जिले के लिए गौरव का विषय है। इस उपलब्धि पर कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि आम जनता तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा इस दिशा में लगातार प्रयास जारी रहें

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button