ChhattisgarhRegion

धनसुली में अवैध खनन पर कार्रवाई, दो क्रेशर सील

Share


रायपुर।
कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार एवं उप संचालक श्री राजेश मालवे के नेतृत्व में जिला खनिज विभाग की टीम ने सुशासन तिहार में मिली शिकायत पर ग्राम धनसुली में जांच की। जांच के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए दो क्रेशरों को मौके पर ही सील कर दिया गया।
जांच में पाया गया कि मेसर्स महामाया मिनरल्स के पार्टनर भूपेंद्र बंसल तथा सन्नी अरोरा की खदान और क्रेशर में बिना रॉयल्टी पर्ची के खनिज का उत्खनन और भंडारण किया जा रहा था। यह काम नियमों के खिलाफ था। इस पर जिला खनिज टीम रायपुर ने तत्काल प्रभाव से दोनों क्रेशरों को सील कर दिया और अवैध काम को बंद करा दिया। इसके साथ ही बस्ती के आसपास स्थित आमिर अली खदान, महामाया मिनरल्स एवं सतिंदर कौर की खदान को नोटिस जारी किया गया है। इन तीनों को पर्यावरण नियम, खनिज नियम तथा खान सुरक्षा अधिनियम की शर्तों के अनुसार ही खनन करने के निर्देश दिए गए हैं। उप संचालक राजेश मालवे ने बताया कि सुशासन तिहार के तहत मिली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध खनन और परिवहन करने वालों पर सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button