ChhattisgarhRegion

सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक ने कई कैंपों का किया निरीक्षण, जवानों का बढ़ाया हौसला

Share

बीजापुर। सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक दीपक कुमार मंगलवार काे बीजापुर जिले के प्रवास पर पंहुचकर सीआरपीएफ के कई कैंपों का निरीक्षण किया और अधिकारियों व जवानों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। उनके साथ छत्तीसगढ़ सेक्टर के सीआरपीएफ के आईजी शालिन और डीआईजी बी.एस. नेगी भी मौजूद रहे।
बीजापुर जिले के प्रवास के दौरान उन्होंने सबसे पहले पेड्डाकोरमा स्थित 222वीं बटालियन के कैंप का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों की सराहना करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए सभी को हमेशा सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। इसके बाद उन्होंने 85वीं बटालियन मुख्यालय का दौरा किया और वहां की सुरक्षा व्यवस्था, जवानों के रहने की सुविधाओं तथा डॉग स्क्वॉड के-9 सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने जवानों और अधिकारियों के कार्यों की प्रशंसा की। विशेष महानिदेशक 229वीं बटालियन मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने प्रशिक्षण ले रहे 446 जवानों से मुलाकात की और उन्हें बेहतर प्रशिक्षण लेकर भविष्य में अपनी जिम्मेदारियों को पूरी लगन से निभाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बस्तर जैसे जंगल वाले इलाकों में काम करने के लिए अच्छी शारीरिक क्षमता, सही प्रशिक्षण और सतर्कता बहुत जरूरी है। सीआरपीएफ के विशेष महानिदेशक के प्रवास से जवानों का मनोबल बढ़ा है और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनाए रखने की दिशा में बल की प्रतिबद्धता और मजबूत हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button