Chhattisgarh

तीजन की बिगड़ी तबीयत एम्स में भर्ती

Share

रायपुर। पंडवानी को नई पहचान दिलाने वाली तीजन बाई की तबीयत अचानक खराब हो गई। उन्हें एम्स रायपुर में भर्ती कराया गया। जहां मेडिकल आईसीयू में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है। तीजन बाई की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें एम्स रायपुर लाया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, उन्हें प्राथमिक जांच के बाद सीधे मेडिकल आईसीयू में भर्ती किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। उनकी हालत स्थिर है, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है। पद्मविभूषण समान से सम्मानित तीजन बाई देश-विदेश में पंडवानी कला की अग्रदूत मानी जाती हैं। उनके स्वास्थ्य खराब होने की खबर फैलते ही कला प्रेमियों, कलाकारों और अनुयायियों में चिंता की लहर है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button