Chhattisgarh
अनुपस्थिति और अनुशासनहीनता पर कार्रवाई राष्ट्रीय पर्वों पर भी गैरहाजिर रहने वाले शिक्षक निलंबित

छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, झझपुरी कला में पदस्थ शिक्षक हरेराम साहू को गंभीर अनियमितताओं के चलते निलंबित कर दिया गया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर जनदर्शन में उनके खिलाफ शिकायत की थी, जिसके बाद तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया गया। जांच में आरोप सही पाए गए कि शिक्षक अक्सर स्कूल समय में बिना अनुमति अनुपस्थित रहते थे, स्थानीय पंचायत के कार्यों में अनावश्यक हस्तक्षेप करते थे और स्वतंत्रता दिवस तथा गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्वों पर भी स्कूल से अनुपस्थित रहते थे। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी के प्रस्ताव पर संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर ने उनके निलंबन की कार्रवाई की।







