Chhattisgarh

सूरजपुर में तनाव पर विराम कांग्रेस नेताओं का अनशन खत्म, प्रशासन से बनी सहमति

Share

सूरजपुर में नगर पंचायत चुनाव के बीच उत्पन्न राजनीतिक तनाव उस समय समाप्त हो गया जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। यह अनशन कांग्रेस जिला महामंत्री नागेंद्र जैन के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किए जाने के विरोध में शुरू किया गया था, जिसे लेकर दोनों नेता मंगलवार शाम से आमरण अनशन पर बैठे थे। लगातार चली प्रशासनिक बातचीत के बाद जिला और पुलिस प्रशासन ने कांग्रेस नेताओं की तीन सूत्रीय मांगों पर सहमति जताई, जिसके बाद नारियल पानी पीकर अनशन खत्म किया गया। मांगों के अनुसार, मामले में काउंटर रिपोर्ट दर्ज करने पर सहमति बनी, पुलिस ने संबंधित पक्ष के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की, साथ ही मामले की विवेचना डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपने और विश्रामपुर थाना प्रभारी को छुट्टी पर भेजने का निर्णय लिया गया। मांगें पूरी होने के बाद नेताओं ने अनशन समाप्त कर दिया, जिससे क्षेत्र में चल रहा राजनीतिक तनाव शांत हो गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button