Chhattisgarh

गरियाबंद में हादसा सुशासन तिहार शिविर में पीपल का पेड़ गिरा, 7 लोग घायल

Share

गरियाबंद जिले के खरहरी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर के दौरान उस समय बड़ा हादसा हो गया जब कार्यक्रम स्थल के पास मौजूद एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर पड़ा, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार कुछ लोग कार्यक्रम देखने के लिए पेड़ पर चढ़े हुए थे, तभी अचानक पेड़ गिरने से उस पर बैठे और आसपास मौजूद कुल 7 लोग घायल हो गए, जिनमें 2 बच्चे भी शामिल हैं। हादसे में कई लोगों को हाथ-पैर में चोट और फ्रैक्चर की भी सूचना है। घटना के समय जिला कलेक्टर समेत सभी वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद थे, जिन्होंने स्थिति को देखते हुए सुशासन तिहार शिविर कार्यक्रम को तत्काल स्थगित करने के निर्देश दिए। इसके बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को रेस्क्यू कर गरियाबंद जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनका इलाज कर रही है। चिकित्सकों के अनुसार कुछ घायलों के हाथ और पैर में मामूली फ्रैक्चर है और सभी का उपचार जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button