Chhattisgarh

स्कूल में प्रभारी प्राचार्य पर गंभीर आरोप नोटिस के बाद भी पद पर बने रहने से बढ़ा विवाद

Share

शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर में पदस्थ प्रभारी प्राचार्य मेघनाथ कोसरिया एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। ग्रामीणों और विद्यालय स्टाफ द्वारा लगाए गए आरोपों के बाद लोक शिक्षण संचालनालय छत्तीसगढ़ ने उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया है, लेकिन इसके बावजूद अब तक उन्हें प्रभारी पद से नहीं हटाया गया, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। जानकारी के अनुसार “सुशासन तिहार 2025” के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक और प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई थी। जांच के बाद जारी विभागीय पत्र में प्रभारी प्राचार्य पर वरिष्ठ व्याख्याता को प्रभार नहीं सौंपने, विद्यालय का शैक्षणिक स्तर गिरने, कक्षा 10वीं का खराब परीक्षा परिणाम, प्रबंधन समिति की बैठक नहीं बुलाने, छात्र से राशि लेने और विद्यालय में नियमित उपस्थित नहीं रहने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। विभाग ने इन कृत्यों को गंभीर लापरवाही और अनुशासनहीनता की श्रेणी में माना है। ग्रामीणों और स्टाफ का कहना है कि शिकायतों और विभागीय कार्रवाई के बावजूद संबंधित अधिकारी के पद पर बने रहने से विद्यालय का माहौल प्रभावित हो रहा है। उन्होंने निष्पक्ष जांच पूरी होने तक प्रभारी प्राचार्य को पद से हटाकर वैकल्पिक व्यवस्था करने की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button