Chhattisgarh

दिल्ली में महिला भाजपा नेता के साथ दुष्कर्म, आरोपी पर करोड़ों की ठगी का आरोप

Share

बिलासपुर की एक भाजपा नेत्री ने दिल्ली में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला दर्ज कराया है। महिला ने संजय सिंह पर आरोप लगाया है कि उसने माइनिंग कारोबार में निवेश के बहाने उनसे नजदीकियां बढ़ाईं और बाद में दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार करीब दो साल पहले दिल्ली में दोनों की मुलाकात हुई थी। आरोपी ने खुद को बड़ा कारोबारी बताते हुए व्यापार में साझेदारी और मोटे मुनाफे का झांसा देकर उनसे निवेश कराया। महिला का आरोप है कि भरोसे का फायदा उठाकर आरोपी ने उनके साथ दुष्कर्म किया और बाद में लगातार ब्लैकमेल कर पैसों की मांग करता रहा। भाजपा नेत्री के मुताबिक आरोपी ने किश्तों में उनसे करीब 2 करोड़ 50 लाख रुपए लिए। महिला ने आरटीजीएस सहित अलग-अलग माध्यमों से रकम दी, लेकिन बाद में जब उन्होंने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी उन्हें धमकाने और अवैध वसूली करने लगा। मानसिक रूप से परेशान होने के बाद महिला ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जिस पर सिविल लाइन पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button