Madhya Pradesh

मोनालिसा और विक्रांत सिंह राजपूत ने महाकाल मंदिर में की भस्म आरती, लिया भगवान का आशीर्वाद

Share

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में भोजपुरी फिल्म अभिनेत्री मोनालिसा और फिल्म अभिनेता विक्रांत सिंह राजपूत तड़के सुबह भस्म आरती में शामिल हुए। उन्होंने करीब दो घंटे तक नंदी हॉल में बैठकर भगवान महाकाल की भस्म आरती देखी और भक्ति में लीन नजर आए। आरती के बाद उन्होंने नंदी जी का पूजन-अभिषेक किया और अपनी मनोकामना कही, फिर चांदी द्वार से पुजारी के हाथों भगवान महाकाल को जल अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से उनका स्वागत भी किया गया। मोनालिसा भोजपुरी फिल्मों और बिग बॉस 10 सहित कई हिंदी टीवी धारावाहिकों में अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उन्होंने अब तक हिंदी, बंगाली, ओड़िया, तमिल, कन्नड़ और तेलुगु फिल्मों के साथ 200 से अधिक भोजपुरी फिल्मों में काम किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button