Madhya Pradesh

सीएम मोहन यादव ने राहुल गांधी पर किया पलटवार, कहा – भाषा असंसदीय और पद की मर्यादा का उल्लंघन

Share

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान पर तीखा पलटवार किया है। उन्होंने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय और अलोकतांत्रिक बताते हुए कहा कि उनका बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस के प्रति बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का पद लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाने वाला संवैधानिक पद होता है, लेकिन राहुल गांधी अपने पद की मर्यादा का पालन नहीं कर रहे हैं। सीएम मोहन ने आगे कहा कि राहुल गांधी को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए और कांग्रेस पार्टी से भी मांग की कि इस प्रकार की भाषा के प्रयोग के लिए उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। यह विवाद तब शुरू हुआ जब राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को “गद्दार” कहा और हिंदुस्तान में सभी नागरिकों को समान अधिकार देने की बात कही, जिससे राजनीतिक हंगामा खड़ा हो गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button