Chhattisgarh

आरंग में मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, रायपुर एयरपोर्ट से दो आरोपी गिरफ्तार

Share

Arang में मवेशी तस्करी के आरोप को लेकर हुए मारपीट मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गोल्डी शर्मा और अभिजीत शर्मा नाम के दोनों आरोपी घटना के बाद फरार हो गए थे, जिनकी लगातार तलाश की जा रही थी। पुलिस ने तकनीकी सहायता और साइबर सेल की मदद से निगरानी बढ़ाई और आखिरकार दोनों को रायपुर एयरपोर्ट से पकड़कर माना थाना लाया गया, जहां पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। यह मामला 14-15 मई की रात का है, जब ग्राम गुदगुदा के सरपंच बाल कुमार कुर्रे के साथ कथित गौ सेवकों द्वारा गाली-गलौज और मारपीट की गई थी, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी। इसके बाद 16 मई को सतनामी समाज के लोगों ने आरंग थाने के सामने प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मामले में एससी/एसटी एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button