Chhattisgarh

19 मई को अहम बैठक मोहन यादव, योगी आदित्यनाथ समेत कई CM होंगे शामिल

Share

छत्तीसगढ़ के बस्तर में 19 मई को मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री तथा मध्य क्षेत्रीय परिषद के अध्यक्ष अमित शाह करेंगे। बैठक में मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भाग लेंगे, साथ ही परिषद के सदस्य राज्यों के मुख्य सचिव, नीति आयोग के प्रतिनिधि, अंतरराज्यीय परिषद के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। छत्तीसगढ़ सरकार इस महत्वपूर्ण बैठक की मेजबानी कर रही है। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य केंद्र और राज्यों तथा राज्यों के बीच आपसी मुद्दों पर विचार-विमर्श कर सौहार्दपूर्ण समाधान निकालना है। पिछली बैठक पिछले वर्ष जून में वाराणसी में आयोजित की गई थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button