Chhattisgarh

फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आकर महिला मजदूर की मौत

Share

कोरबा के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां प्रेम एंटरप्राइजेज राखड़ ईंट फैक्ट्री में काम करने वाली महिला मजदूर बिछनी बाई (26) की मशीन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वह फैक्ट्री में मशीन की सफाई कर रही थी, तभी अचानक लीवर नीचे गिरने से वह मशीन में फंस गई और गंभीर रूप से दबने के कारण उसकी घटनास्थल पर ही जान चली गई। बताया जा रहा है कि महिला उसी दिन लंबे समय बाद काम पर लौटी थी। हादसे के बाद मृतका के परिजन और ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर पुलिस के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और विधायक भी पहुंचे, और करीब 4 घंटे की बातचीत के बाद फैक्ट्री संचालक, ग्रामीणों और प्रशासन के बीच मुआवजे पर सहमति बनी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button