ChhattisgarhCrimeRegion

भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक से लूटपाट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Share

कांकेर। जिले के भानुप्रतापपुर में ट्रक चालक के साथ मार-पीट कर नगदी और मोबाइल लूटने वाले आरोपी मनीराम उसेंडी को कांकेर पुलिस ने शुुक्रवार काे गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। भानुप्रतापपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भूपेंद्र साहू 13 मई की रात भानुप्रतापपुर में ट्रक खड़ा कर शौचालय गए थे, लौटते समय आरोपी ने उनसे पैसों की मांग की। विरोध करने पर मारपीट कर 3 हजार रुपये नकद और सैमसंग मोबाइल लूट लिया। आरोपी ने ईंट से सिर पर हमला कर जान से मारने की कोशिश भी की। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लूटपाट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button