Chhattisgarh

तेज रफ्तार बस ने कार को मारी टक्कर, कोंडागांव में चालक की मौत

Share

कोंडागांव जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, जगदलपुर से रायपुर जा रही कांकेर रोडवेज की तेज रफ्तार यात्री बस ने घोड़ा गांव के पास कोंडागांव से गीदम जा रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई और कार सवार दो अन्य लोग घायल हो गए। हादसे के बाद अनियंत्रित बस सड़क किनारे जंगल की ओर जा घुसी। घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों ने तेज रफ्तार बसों पर नाराजगी जताते हुए परिवहन विभाग से गति नियंत्रण, नियमित जांच और लापरवाह चालकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कर दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button