ChhattisgarhMiscellaneous

रील बनाने के दौरान युवक की नदी में डूबने से मौत

Share

कोरबा। रील बनाने के दौरान एक युवक की अहिरन नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना कुसमुंडा थाने की है। जहां 25 वर्षीय निखिल सिंह की डूबने से मौत हो गई। इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के अनुसार, निखिल अपने तीन दोस्तों के साथ नदी में नहाने आया था। इसी दौरान उसने नदी में छलांग लगाई। उसके दोस्त उसका वीडियो मोबाइल में रिकॉर्ड कर रहे थे। छलांग लगाने के बाद युवक तीन मिनट तक पानी में हाथ-पैर मारता रहा, उसके दोस्त यह समझते रहे कि वह तैर रहा है। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूबने लगा। इस दौरान भी कोई उसे बचाने पानी में नहीं उतरा। घटना मंगलवार दोपहर की बताई जा रही है। दोस्तों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम लगातार दो दिनों तक सर्च ऑपरेशन चलाया। 48 घंटे तक शव की तलाश करने के बाद बुधवार देर शाम रेस्क्यू अभियान बंद कर दिया गया। तभी मृतक का शव नदी के पानी के ऊपर आ गया, जिसे बरामद किया गया।
बताया जा रहा है कि एनडीआरएफ टीम के पास उपकरणों की कमी थी। इसके चलते खोजबीन में दिक्कतें आईं। मृतक निखिल सिंह एसईसीएल कुसमुंडा में कार्यरत एक डंपर ऑपरेटर का पुत्र था। युवक की असमय मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button