Chhattisgarh

सुशासन तिहार शिविर का बहिष्कार, तहसीलदार को हटाने की मांग

Share

गरियाबंद में चल रहे सुशासन तिहार के बीच अमलीपदर तहसील क्षेत्र की 16 पंचायतों के सरपंचों ने झरगांव में आयोजित समाधान शिविर का बहिष्कार कर दिया है। सरपंचों ने तहसीलदार गेंदलाल साहू को हटाने की मांग करते हुए प्रशासन को अल्टीमेटम दिया है। सरपंचों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि 7 मई को अमलीपदर में आयोजित शिविर में भोजन की व्यवस्था पंचायतों ने मिलकर की थी, लेकिन जब सरपंच भोजन करने बैठे तो तहसीलदार गेंदलाल साहू ने उन्हें वहां से उठा दिया। इस घटना को सरपंचों ने जनप्रतिनिधियों का अपमान बताते हुए नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से तहसीलदार को हटाने की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button