Madhya Pradesh

निजी अस्पताल पर इलाज के नाम पर भारी बिलिंग और लापरवाही के गंभीर आरोप

Share

ग्वालियर के साईं बाबा मंदिर रोड स्थित अपोलो अस्पताल पर इलाज के नाम पर कथित लापरवाही और भारी बिलिंग को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। मामला 7 तारीख का बताया जा रहा है, जब एक पिता अपनी बेटी को झगड़े के बाद जहर खाने और बेहोशी की स्थिति में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन आरोप है कि अस्पताल ने स्थिति को गंभीर बताकर उसे ICU में भर्ती कर दिया और महज 4 घंटे में करीब 38 हजार रुपये का बिल बना दिया, जो आगे चलकर 67–68 हजार रुपये तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि पैसे जमा न करने पर मरीज को डिस्चार्ज नहीं किया गया और उसे रोककर रखा गया, जिससे पिता मानसिक रूप से परेशान हो गए। बाद में जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और अस्पताल प्रबंधन ने लगाए गए अतिरिक्त चार्ज माफ कर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम ने निजी अस्पतालों की कार्यप्रणाली और इलाज के नाम पर संभावित वसूली को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button