Chhattisgarh

दुर्ग में तीन वार्डों का उपचुनाव निरस्त, आयोग का अहम फैसला

Share

दुर्ग जिले के भिलाई नगर निगम और रिसाली नगर निगम के तीन वार्डों में होने वाले उपचुनाव को निरस्त कर दिया गया है। यह फैसला छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश के बाद लिया गया, जिसके तहत जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आदेश जारी किया। जानकारी के अनुसार रिसाली के वार्ड क्रमांक 02 रूआबांधा, वार्ड नंबर 39 पुरैना और भिलाई के वार्ड नंबर 1 जुनवानी में पार्षदों के निधन के बाद सीटें खाली हुई थीं, जिनके लिए चुनावी प्रक्रिया तय की गई थी। लेकिन चूंकि यह उपचुनाव केवल कुछ महीनों के लिए होना था और दोनों नगर निगमों का कार्यकाल जनवरी 2027 में समाप्त होने जा रहा है, साथ ही इसी साल दिसंबर में पूरे निकाय चुनाव प्रस्तावित हैं, इसलिए इसे अनावश्यक प्रशासनिक खर्च और संसाधनों के उपयोग को देखते हुए रद्द कर दिया गया। सामाजिक कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने भी इस विषय पर आयोग को पत्र लिखकर सहमति जताई थी, जिसके बाद तीनों वार्डों के उपचुनाव निरस्त कर दिए गए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button