ChhattisgarhRegion

किलकिला शिविर में 7 हितग्राहियों को मिला पेंशन स्वीकृति आदेश

Share

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में आयोजित सुशासन तिहार 2026 के तहत आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ-साथ पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मौके पर प्रदान किया जा रहा है
इसी क्रम में जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम किलकिला में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में 7 पात्र हितग्राहियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के स्वीकृति आदेश वितरित किए गए। इसके साथ ही एक दिव्यांग हितग्राही को श्रवण यंत्र प्रदान किया गया। जनप्रतिनिधियों ने हितग्राहियों को पेंशन स्वीकृति आदेश और सहायक सामग्री वितरित करते हुए शासन की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। लाभ प्राप्त करने वाले हितग्राहियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
सुशासन तिहार के माध्यम से प्रशासन गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याएं सुन रहा है और उनका समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित कर रहा है। साथ ही जरूरतमंदों को योजनाओं का लाभ मौके पर उपलब्ध कराकर शासन की संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता को साकार किया जा रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button