ChhattisgarhCrimeRegion

खड़गवां थाना के ग्राम मंगोरा में खेतों के बीच उगाए गए 36 पौधे जब्त

Share

मनेन्द्रगढ़-भरतपुर-चिरमिरी। खड़गवां पुलिस ने ग्राम पंचायत मंगोरा में हो रही गांजे की खेती का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम पंचायत मंगोरा में गांजे की खेती किए जाने की सूचना मिलने के बाद टीम ने छापेमारी की और मौके से गांजे के 36 पौधे जब्त किए। इसी के साथ ही पुलिस ने सर्वजीत नाम के एक आरोपी को भी पकड़ा है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस घटना से जुड़ा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि किस तरह से गांजे के पौधों को अन्य पौधों के बीच में लगाया गया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button