Chhattisgarh

पूर्णिमा चौहान हत्याकांड की जांच के लिए कांग्रेस ने बनाई 5 सदस्यीय समिति

Share

सक्ती जिले के ग्राम जोंगरा में नकाबपोश युवकों द्वारा गोली मारकर युवती पूर्णिमा चौहान की हत्या के मामले ने तूल पकड़ लिया है। इस घटना की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर गठित इस समिति का संयोजक चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव को बनाया गया है, जबकि जांजगीर-चांपा विधायक व्यास कश्यप, पामगढ़ विधायक शेषराज हरवंश, अकलतरा विधायक राघवेंद्र सिंह और जैजेपुर विधायक बालेश्वर साहू को सदस्य नियुक्त किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button