Chhattisgarh

पुलिस ने 141 गुम मोबाइल फ़ोन उनके मालिकों को लौटाया

Share

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों के गुम मोबाइल और संपत्ति को वापस लौटाया है। इस अभियान के तहत कुल 141 मोबाइल फोन उनके मालिकों को सौंपा गया। जिसकी अनुमानित कीमत 31 लाख रुपए से अधिक बताई जा रही है।
एसपी गौरव राय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम कुमार वर्मन और साइबर सेल नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक ठाकुर गौरव सिंह के मार्गदर्शन में यह अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से न सिर्फ जिला बल्कि उत्तरप्रदेश और आसपास के जिलों जगदलपुर, सुकमा, बीजापुर व कोंडागांव से भी गुम मोबाइल बरामद किया।
दंतेवाड़ा पुलिस ने लोगों की सुविधा के लिए सायबर हेल्पलाइन नंबर 9479151665 जारी किया है। इसके अलावा भारत सरकार की हेल्पलाइन 1930 और ईमेल cybercrime@gov.in पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। पुलिस ने “सायबर हेल्पलाइन दंतेवाड़ा” नाम से व्हाट्सएप सेवा भी शुरू की है, जहां लोग सीधे अपनी शिकायत भेज सकते हैं। शिकायत दर्ज होते ही आवेदक को व्हाट्सएप के माध्यम से एक्नॉलेजमेंट नंबर प्रदान किया जाएगा।
सायबर अपराधों से बचाव के लिए पुलिस ने “सायबर संगवारी दंतेवाड़ा” नामक व्हाट्सएप चैनल भी शुरू किया है, जिसमें रोजाना साइबर सुरक्षा से जुड़ी जानकारी साझा की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button