उच्च शिक्षा संचालनालय में 17 अधिकारियों के बदले प्रभार

रायपुर। उच्च शिक्षा आयुक्त डा. संतोष कुमार देवांगन ने संचालनालय में बड़ा बदलाव करते हुए 17 अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल कर दिया है। ये सभी प्राचार्य संवर्ग के अधिकारी हैं इनमें 3 अपर संचालक, 1 कुलसचिव और 4 सहायक संचालकों को नए सिरे से कार्य आबंटन किया है।
जारी आदेश के मुताबिक जोन तिग्गा, अपर संचालक (वित्त) को विश्वविद्यालय एवं अशासकीय महाविद्यालय पेंशन/अनुदान, लेखा, ऑडिट, बजट एवं योजना संबंधी समस्त कार्य तथा से.नि. प्राचार्यों के पेंशन निराकरण संबंधी समस्त कार्य एवं अन्य वित्तीय मामले। डॉ. किशोर कुमार तिवारी अपर संचालक अराजपत्रित स्थापना (महाविद्यालय), अशासकीय शैक्षणिक प्रकोष्ठ, समन्वय एवं अकादमिक शाखा, लोक सभा, विधान सभा, विवि. समन्वय समिति तथा न्यायालयीन प्रकोष्ठ। डॉ. तपेश चन्द्र गुप्ता प्र. अपर संचालक राजपत्रित स्थापना, शासकीय महाविद्यालय आहरण एवं संवितरण अधिकार, राजकीय एवं निजी विश्वविद्यालयों से संबंधित अकादमिक मामले तथा लोक आयोग से संबंधित समस्त मामले, डॉ. विनोद एक्का कुलसचिव-प्रभारी अधिकारी शिकायत प्रकोष्ठ, डॉ. अरूण कुमार सिन्हा संयुक्त संचालक, राज्य गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधी कार्य तथा आई.टी., डॉ. एस.के. पटले संयुक्त संचालक प्राचार्य प्रकोष्ठ, गोपनीय प्रकोष्ठ तथा सूचना का अधिकार अपीलीय अधिकारी, डॉ. अनिल कुमार चौधरी संयुक्त संचालक संचालनालय अराजपत्रित स्थापना, स्वशासी महाविद्यालयों के अकादमिक कार्य, भण्डार तथा छात्रवृत्ति, सुश्री ओमेश्वरी नेताम सहा. संचालक (वित्त) बजट एवं योजना शाखा, तुलसी राम साहू लेखा अधिकारी विश्वविद्यालय एवं अशासकीय महाविद्यालय अनुदान पेंशन एवं अवकाश नगदीकरण संबंधी प्रकरण एवं अन्य स्वत्वों का निराकरण, शासकीय महाविद्यालयों के अधिकारी / कर्मचारी के जी.पी.एफ., पेंशन एवं अवकाश नगदीकरण, संचालनालय अधिकारी/कर्मचारी देयक / जी.पी.एफ. प्रकरण का यात्रा देयक / चिकित्सा, शासकीय महाविद्यालयों का ऑडिट। डी. टी. जलजा नायर सहायक संचालक अराजपत्रित स्थापना (महाविद्यालय), ई लाइब्रेरी तथा सूचना का अधिकार जन सूचना अधिकारी, डॉ. ज्ञानेन्द्र शुक्ला सहायक संचालक शिकायत प्रकोष्ठ, अशासकीय शैक्षणिक प्रकोष्ठ तथा आहरण एवं संवितरण अधिकारी, डॉ. जे.एस. पिस्दी, सहायक संचालक समन्वय एवं अकादमिक शाखा वि.वि. समन्वय समिति, लोकसभा, विधानसभा तथा छात्रवृत्ति, डा. गोवर्धन यदु सहायक संचालक न्यायालयीन प्रकोष्ठ, भण्डार शाखा तथा राजपत्रित स्थापना (महाविद्यालय), शोएब अंसारी ग्रंथपाल-आई.टी. प्रभारी से आई.टी., डॉ. गीता बाजपेयी राज्य एन. एस. एस. अधिकारी से ए.आई.एस.एच.ई. तथा राष्ट्रीय सेवा योजना, डी. डीके श्रीवास्तव सहा.प्रा. से राष्ट्रीय शिक्षा नीति, हिमांशु वर्मा सहायक प्राध्यापक से राज्य गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय शिक्षा नीति संबंधी कार्य तथा स्वशासी महाविद्यालयों के अकादमिक कार्य का प्रभार सौंपा दिया गया। उक्त आबंटित कार्य के अतिरिक्त समस्त अधिकारी समय-समय पर आयुक्त द्वारा निर्देशित अन्य कार्यों की भी संपादित करेंगे।






