ChhattisgarhCrimeUncategorized

प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग

Share

रायपुर। सड्डू स्थित कवल मल्टीलेयर प्लास्टिक फैक्ट्री में आज सुबह आग लग गई। कुछ ही देर में आग की चपेट में `पूरा गोदाम आ गया। इससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।
इसकी सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंचीं। दमकल की गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं, जबकि और वाहनों के पहुंचने का सिलसिला जारी है। इसके अलावा पुलिस और फायर ब्रिगेड की संयुक्त टीम भी मौके पर मौजूद है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग इतनी भयंकर थी कि देखते ही देखते पूरे प्लास्टिक गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगातार बढ़ती जा रही है और उसे नियंत्रित करने में कठिनाई हो रही है। आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियां लगी हुई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button