ChhattisgarhCrimeUncategorized

परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय रहे दासरू ने किया समर्पण

Share

कांकेर। कांकेर में सोमवार को उत्तर बस्तर इलाके में परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय रहे दासरू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक, परतापुर एरिया कमिटी में सक्रिय सदस्य के रूप में काम करने वाले दासरू आमाबेड़ा थाना पहुंचा। जहां उसने पुलिस के सामने हथियार डाल दिए और मुख्यधारा में शामिल हो गया। एसपी निखिल राखेछा ने आत्मसमर्पण की पुष्टि की है। समर्पण करने वालों को पुनर्वास नीति के तहत प्रारंभिक सहायता राशि, कौशल प्रशिक्षण, आवास, आजीविका के साधन और सुरक्षा प्रदान की जाती है।
पुनर्वास नीति के तहत दोनों को पृथक-पृथक 25,000-25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि तत्काल नगद प्रदान की गई। इसके साथ ही भविष्य में 3 वर्ष तक 10,000 रुपये मासिक स्टाइपेंड राशि, निःशुल्क आवास एवं भोजन, स्किल डेवलपमेंट हेतु प्रशिक्षण, कृषि भूमि और अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button