ChhattisgarhCrime
धर्मान्तरित परिवारों को मूल धर्म में लौटने 30 अप्रैल तक अल्टीमेटम
नारायणपुर। छोटेडोंगर क्षेत्र में धर्मांतरण के मुद्दे पर माहौल गरमा गया है। सर्व समाज की बैठक में 800 से ज्यादा ग्रामीण जुटे थे। धर्मांतरित परिवारों को 30 अप्रैल तक मूल धर्म में लौटने की चेतावनी दी गई। बैठक में सामाजिक और सांस्कृतिक पहचान पर चिंता व्यक्त की गई। बैठक के बाद तहसीलदार को ज्ञापन सौंप कर जाँच की मांग की गई। उन्होंने कहा कि परंपराओं से दूरी बढ़ती जा रही है। धर्मांतरित परिवारों को 30 अप्रैल तक मूल धर्म में लौटने की चेतावनी दी गई। अन्यथा बड़ा आंदोलन की बात कही गई। गोडपाल, परलभाट और आसपास के गांवों के प्रतिनिधि पहुंचे थे। उन्होंने बाहरी प्रभाव और लालच देने का आरोप लगाया है। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की गई। उन्होंने प्रशासन से शांति बनाए रखने हस्तक्षेप की अपील की।






