ChhattisgarhCrime

पुराने विवाद के चलते दो पक्ष आपस में भिड़े

Share

कोरिया। चरचा थाने क्षेत्र में देर रात बाजार पारा में पुरानी रंजिश के चलते भड़की हिंसा। रात 10 बजे दो पक्ष आपस में धारदार हथियारों और ईंट-पत्थर लेकर भिड़। उसके कारण क्षेत्र में हंगामा मच गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत रीजनल अस्पताल चरचा और जिला अस्पताल बैकुंठपुर में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के बाद अचानक स्थिति बेकाबू हो गई।
इस मामले में चरचा थाना प्रभारी आनंद सोनी ने बताया कि यह घटना पुरानी रंजिश से जुड़ी हुई है। दोनों पक्षों के बीच काफी समय से विवाद था। रविवार रात दोनों पक्ष फिर आमने-सामने आ गए और विवाद हिंसक हो गया। इसकी सूचना मिलते ही चरचा थाना पुलिस घटना स्थल पहुंची और स्थिति को काबू में किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button