वेदांता के अनिल अग्रवाल सहित 19 के खिलाफ एफआईआर, बघेल ने कहा सार्वजानिक करे एफआईआर

रायपुर। वेदांता पावर प्लांट हादसे में चेयरमैन अनिल अग्रवाल सहित 19 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। गृहमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज हो चुका है। दुर्घटना बहुत बड़ी है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के पोस्ट पर उन्होंने कहा कि एफआईआर ऑनलाइन होती है, उन्हें लिंक बता दीजिए, तो वो देख लें। गौरतलब है कि वेदांता पावर प्लांट हादसे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया में सरकार पर एफआईआर को सार्वजनिक नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने वेदांता कंपनी के पूर्व हादसों का जिक्र करते हुए तत्कालीन भाजपा सरकार के लीपा-पोती करते हुए कंपनी के मालिकों और ठेकेदार को बचाने का आरोप लगाया है।
नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि देश की आधी आबादी को 33% आरक्षण दिया जा रहा है। जो इसके विपक्ष में है वह भारत की मातृशक्ति को जवाब दें। महिलाएं जब साथ चलेंगी, तब भारत आगे बढ़ेगा।
नक्सलमुक्त क्षेत्रों में जनगणना को लेकर विजय शर्मा ने कहा कि बस्तर में उत्सव का वक्त है। महिला मड़ई में नए रंग देखने मिले.
बस्तर बदल चुका है। वाइब्रेंट बस्तर विलेज योजना बनाकर आगे बढ़ेंगे। बस्तर नक्सलवाद से मुक्त हो चुका है।
उन्होंने बंगाल में बीजेपी की सरकार बनाने का दावा किया है। जनता बीजेपी के साथ खड़ी है। टीएमसी के गुंडों ने बहुत अत्याचार किया है, जनता इसका उन्हें मुंहतोड़ जवाब देगी।







