ChhattisgarhCrime
पुलिस दल पर हमला करने वाले 5 गिरफ्तार

सक्ती। फोगरम गांव में पुलिस दल पर हुए हमले मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब भी एक दर्जन से अधिक आरोपी फरार हैं। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में 17 नामजद लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
दो दिन पहले फोगरम गांव में कार की चपेट में आने से 9 साल की बच्ची की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने बच्ची के शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम किया था। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस दल पर कुछ उपद्रवियों ने पथराव कर दिया। इसमें एक पुलिस जवान घायल हो गया।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा, शासकीय कर्मचारी पर हमला समेत कई गैर-जमानती धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।






